रणवीर सिंह और अक्षय कुमार एक साथ करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण सीजन-6’ का हिस्सा बने थे। शो के दौरान दोनों स्टार्स ने होस्ट करण जौहर के साथ खूब मस्ती।
अक्षय और रणवीर ने एक साथ गाना ‘भोली-भाली लड़की’ पर डांस कर दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की। इन सब के बीच रणवीर सिंह ने अभिनेत्री रवीना टंडन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। रणवीर ने बताया कि एक फिल्म के सेट से रवीना उन्हें निकाल कर फेंकना चाहती थीं।
रणवीर ने कहा कि वह 8 साल की उम्र में अपने कनाड़ा वाले कजिन के साथ फिल्म ‘कीमत’ के सेट पर पहुंचे थे। उस समय अक्षय और रवीना एक गाने की शूटिंग जुहू में कर रहे थे। रवीना ने साड़ी पहनी हुई थी। रवीना की खूबसूरती को देखकर वह काफी प्रभावित हुए थे।
रणवीर ने बताया कि वॉटरफॉल का सीक्वेंस शूट किया जा रहा था। तभी रवीना टंडन की नजर उन पर पड़ गई और उन्होंने (रवीना) कहा था कि यह कौन अजनबी बच्चा है जो उन्हें घूर रहा है। इसके साथ ही रवीना ने उन्हें सेट से बाहर निकालने की बात कही थी।
रणवीर ने बताया कि इस बात से वह काफी निराश हो गए थे। इसके बाद अक्षय पीछे से आए थे और कंधे पर हाथ रखा था और उनके अजीबो-गरीब हेयरकट की तारीफ भी की थी। यही वो पल था जब अक्षय कुमार ने उनका दिल जीत लिया था।