लड़कियों के डांस को लेकर समाज ने बदली अपनी सोच

डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ का सीजन 2 जीतने के बाद शक्ति मोहन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपनी कड़ी मेहनत के बल पर वह बॉलीवुड में कोरियोग्राफर बनीं।Image result for लड़कियों के डांस को लेकर समाज ने बदली अपनी सोच

वह बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेस को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं, जिनमें कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण जैसे नाम शामिल हैं।

शक्ति ने बताया कि उनकी वेबसीरीज ‘ब्रेक ए लेग’ डांस-कॉमेडी बेस्ड है। इसमें दो सेलेब्रिटी डांस क्लास पहुंचते हैं। उनके लिए अलग-अलग डांस स्टाइल सीखना बहुत चैलेंजिग होता है।

दोनों एक दूसरे से कंपटीशन करते हैं और जीतने वाले को पुरस्कार मिलेगा। इस वेब सीरीज में अभिनेता अपारशक्ति खुराना और कॉमेडियन अबिश मैथ्यू लीड रोल में हैं। शक्ति का कहना है कि लड़कियों के डांस करने को लेकर और इसको प्रोफेशन के तौर पर अपनाने को लेकर लोगों की सोच में बदलाव आया है। पहले जब लड़कियां डांस को प्रोफेशन के तौर पर अपनाती थीं तो लोग उनको अच्छी नजर से नहीं देखते थे और परिवारवालों पर ताना कसते थे। अ

ब लोगों की सोच में बदलाव आया है। अब अभिभावक खुद अपने बच्चों को सपोर्ट करते हैं और समाज भी उनको सपोर्ट कर रहा है।