पति ने किया ऐसे चुंबन की चली गई आवाज, दहशत में है गर्भवती महिला

राजधानी के रणहौला इलाके में शनिवार रात एक औरत ने किस करते समय दांतों से अपने पति की जीभ काटकर अलग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी महिला 8 माह की गर्भवती है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक सुंदर नहीं था, इसलिए उसकी पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी ।

Image result for चुंबन की वजह से पति की चली गई आवाज

जानकारी के अनुसार पीड़ित अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ रणहौला इलाके में रहता है और पीड़ित व्यक्ति लोक कलाकार है। करीब 2 साल पहले उनकी शादी हुई थी। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा, उसके बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। शनिवार रात पीड़ित के परिवार वाले गणेश पूजन में गए हुए थे। इसी दौरान दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। लेकिन कुछ देर बाद मामला सुलझ गया।Image result for चुंबन की वजह से पति की चली गई आवाज

इसी दौरान मौका पाकर पत्नी ने किस करने के दौरान दांतों से पति की जीभ काटकर अलग कर दी। पीड़ित के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।Image result for चुंबन की वजह से पति की चली गई आवाज

पुलिस ने बताया की आरोपी महिला अपने पति को खुद के काबिल नहीं समझती थी और इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा होता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।