थाईलैंड में गोलीबारी 42 वर्षीय एक भारतीय समेत दो पर्यटकों की मौत

थाईलैंड में दो विरोधी गिरोहों के बीच गोलीबारी में 42 वर्षीय एक भारतीय समेत दो पर्यटकों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में भी दो भारतीय हैं। थाई पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Image result for थाईलैंड में गोलीबारी 42 वर्षीय एक भारतीय समेत दो पर्यटकों की मौत

बैंकॉक पोस्ट की एक खबर में बताया गया कि गोलीबारी की घटना कल रात को सेंटारा वॉटरगेट पैवेलियन होटल के पीछे एक गली में हुई। वहां पर्यटकों की बस पार्क की गई थी। उस घटना में जी धीरज नाम के एक भारतीय की और लाओस के एक पर्यटक की मौत हो गई।

गोलीबारी में 5 लोग घायल हुए थे जिनमें दो थाईलैंड के रहने वाले, दो भारतीय और एक लाओस का पर्यटक था। भारतीय उन पर्यटकों के एक समूह का हिस्सा था जिन्होंने मॉल में एक भारतीय रेस्तरां में भोजन किया था और उसके बाद पार्किंग में अपनी बस का इंतजार कर रहे थे।

मेजर जनरल सेनिट समारारन ने बताया कि जब वह लोग बस का इंतजार कर रहे थे तब दो समूह नजदीक के स्नूकर क्लब से बाहर आए और उनके बीच लड़ाई शुरू हो गई। उन लोगों ने हथियार निकाल लिए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि करीब बीस लोग हाथों में पिस्तौल, चाकू और डंडे लिए क्लब से गली की ओर भागे। तीन लोगों ने गोलीबारी भी की। लेकिन पुलिस के आते ही वे लोग वहां से भाग निकले।