50 किलो के तेंदुए का मांस पकाकर खा गए ये लोग, सामने आई ये हैरान करने वाली तस्वीरें

इन आरोपियों की योजना तेंदुए की खाल, नाखून और दांत को बेचने की भी थी। गौरतलब है कि तेंदुआ सं‍रक्षित वन्‍य जीव है। इसके शिकार करने पर 7 साल तक की जेल हो सकती है। तेंदुआ को बचाने की कोशिश पिछले कई सालों से भारत में जारी है।

 

साल 2018 की एक भारत सरकार की रिपोर्ट के अनुसार 2014 के बाद से तेंदुओं की संख्या में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि, मानवों के बढ़ते दखल के कारण इनके निवास के स्थान में लगातार कमी आती जा रही है। दो साल पहले की रिपोर्ट के अनुसार भारत में करीब 12,852 तेंदुए हैं।

मनकुलम रेंज अफसर उधय सूरियां के अनुसार विनोद के घर से 10 किलो मांस भी बरामद हुआ है। रेंज अफसर के अनुसार तेंदुआ विनोद के खेत में फंसा था। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को बुलाया और तेंदुआ को मारने की योजना बनाई।

अनुसार वन विभाग ने बताया है कि तेंदुए की उम्र करीब 6 साल थी। आरोपियों ने अपने घर के पास खेत में 100 मीटर तक के क्षेत्र में जाल बिछाया था। इसी साल में तेंदुआ फंस गया था जिसका वजन करीब 50 किलोग्राम था।

ये तेंदुआ जंगल से आकर जाल में फंस गया था। इसके बाद आरोपियों ने उसे छोड़ने या वन विभाग को सूचना देने की बजाय उसे मारा और फिर मांस पकाकर खा गए।

केरल के इडुकी में कुछ लोगों द्वारा एक तेंदुआ को मारकर उसके मांस को खाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पांचों आोपी तेंदुए की खाल, नाखून और उसके दांत को बेचने के भी फिराक में थे। पांचों आरोपियों की पहचान विनोद, कुरीकोस, बीनू, कुंजप्पन और विन्सेन्ट के रूप में हुई है।