45 साल की हो गई ऐश्वर्या राय बच्चन, बचपन में घर से बाहर निकलने से डरती थीं ऐश्वर्या

 ऐश्वर्या राय बच्चन 45 साल की हो गई है। 1 नवंबर को उनका जन्मदिन होता है। ऐश बचपन में किसी परी से कम नहीं थी ऐश्वर्या नीली आँखे और गोरा रंग ऐश को बाकी बच्चों से अलग करता था।ऐश्वर्या हमेशा से ही पढ़ाई में बहुत अच्छी थी साथ ही उन्हें ड़ांस का भी था बहुत शौक। कई बार उन्हें स्टडी और डांस के लिए अवॉर्ड भी मिला।

Image result for बचपन में  ऐश्वर्या

1 नवंबर, 1973 को मेंगलुरू में जन्मी ऐश्वर्या के आज उनकी खूबसूरती और अभिनय के दुनिया में लाखों लोग दीवाने हैं। ऐश्‍वर्या राय ने पिता कृष्णराज एक मरीन बायोलॉजिस्ट थे।

उनकी मां का नाम वृंद्रा राय और भाई का नाम आदित्य राय है। वर्ष 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया था। ऐश्‍वर्या बचपन से ही बेहद खूबसूरत थी।

पढाई के साथ-साथ ऐशवर्या के पास  मॉडलिंग के भी ऑफर्स आने लगे थ। ऐश नाइन्थ क्लास में थी तब उन्होंने एक पेंसिल का एड किया भी किया।

ऐश्‍वर्या जब करीब 4-5 साल की थी तो वह जहां जाती थी लोग उन्‍हें घूरकर या पलट कर जरूर देखते थे। कई बार तो लोग उनकी मां को रोक बेटी को जी भरकर देखने की इजाजत मांगते थे। उस समय मासूम ऐश्‍वर्या को नहीं पता था कि ये क्‍यो हो रहा है। जिससे वह डर जाती थीं।

ऐश्‍वर्या में अभिनय करने का शौक बचपन से ही था। शायद इसी के चलते जब वह स्‍कूल में थी तब कार्यक्रमों में भाग लेती थी। 13-14 साल की उम्र के बाद से वह इनसे दूर रहने लगी थी। उन्‍हें लगता था कि कार्यक्रम के बाद लड़के उनकी झलक के लिए स्‍कूल के गेट पर खड़े हो जाएंगे।

कॉलेज के दौरान भी ऐश ने कई मॉडिलिंग असाइनमेंट किए। 1991 में ऐशवर्या की तस्वीरें एक फैशन मैगज़ीन में पब्लिश हुई, ऐश्वर्या इसके बाद सुपरमॉडल का चुन ली गई और यही से मिस वर्ल्ड और सुपर स्टारडम का सफऱ शुरू हुआ।