श्रीदेवी की मौत ने सौतेले बच्चों को बना दिया सगा

इस साल फरवरी महीने में हुई भारत की महान अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत ने पूरी दुनिया को एक बड़ा झटका दिया था। उन्हें दिल से पसंद करने वालों के दिलों के घांव अभी भी नहीं भर पाए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में तो सैकड़ों लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते थे और अभी भी याद करके रो पड़ते हैं। यह बेमिसाल अभिनेत्री अपने चाहने वालों को छोड़ कर हमेशा के लिए चली गई, अगर कुछ छोड़ गई तो सिर्फ यादें।

श्रीदेवी की मौत से सौतेले हुए सगे

श्रीदेवी की मौत के बाद बहुत कुछ बदल चुका है, खासकर उनके परिवार में। श्रीदेवी की मौत ने सौतेले बच्चों को भी सगा बना दिया। उनकी बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर, जो कभी अपने सौतेले भाई अर्जुन कपूर और सौतेली बहन अंशुला कपूर को देखना तक पसंद नहीं करती थी, अब वह उनको अपना चुकी हैं। कपूर परिवार के ये सौतेले बच्चे अब एक ही घर में एक साथ रहते हैं।

छुट्टियों पर गए हैं चारों

अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर – कपूर परिवार के ये चारों बच्चे देश के बाहर छुट्टियों पर गए हुए हैं, जहां से बहुत सारी तस्वीरें निकल कर सामने आई हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ये चारों बच्चे आपस में कितने खुश हैं। कपूर परिवार के इन बच्चों ने छुट्टियों पर जमकर मजे किए हैं, जो तस्वीरों में साफ तौर पर दिखाई पड़ रहा है।

बोनी कपूर के हैं चारों

चारों बच्चों के पिता जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर हैं। बोनी कपूर ने पहला विवाह साल 1983 में मोना कपूर से किया था, जिनसे उनकी दो संताने अर्जुन और अंशुला हैं। मीरा से बोनी कपूर का 1996 में तलाक हो गया था जिसके बाद बोनी कपूर ने अभिनेत्री श्रीदेवी से विवाह कर लिया था। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर, श्रीदेवी से हुई बोनी कपूर की बेटियां हैं।