लगातार बदलता जा रहा मौसम का मिजाज, खिली धूप चली ठंड़ी हवा, कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी

मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। कभी खिलती धूप निकलती है तो कभी ठंड़ी हवा चलती है। शुक्रवार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह से ही बादल छाये रहे और शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया है कि दोपहर में हल्की बारिश होने की संभावना है और आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे नमी का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।