भैया-भाभी की वेडिंग एनिवर्सिरी मना रही हैं सरगुन

टीवी की दुनिया के कई कपल ऐसे हैं जो गोल्डन कपल के तौर पर जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक हैं रवि दुबे औऱ सरगुन मेहता। जी हां, टीवी की दुनिया का ये क्यूट कपल गोल्डन कपल ही माना जाता है। दोनों जब भी साथ आते हैं तो इनके फैंस भी इन्हें देख खिल उठते हैं।

Related image

दोनों रियल लाइफ में जितने पॉपुलर हैं उतने ही सोशल मीडिया पर भी पॉपुलर हैं। दोनों ही अपने हंसमुख अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। साथ ही दोनों के परिवारों में भी बड़ा प्यार है।

हाल ही में सरगुन ने अपने भैया भाभी को उनकी एनिवर्सिरी पर विश किया है। दरअसल आज सरगुन के भैया और भाभी की पहली शादी की सालगिरह है। इस पर सरगुन ने अपने भैया भाभी को विश किया है। पिछले साल ही सरगुन के भाई की शादी गोवा में हुई थी।

गोवा में हुई और इस शादी में सरगुन मेहता ने अपने वॉडरॉब का लगभग हर खूबसूरत अंदाज दिखाया. शादी में पहने खूबसूरत लंहगे से लेकर कॉकटेल पार्टी में उनके वेस्‍टर्न अंदाज तक, सब कुछ उनके फैन्‍स को सोशल मीडिया पर काफी पसंद आया।

भाई की शादी में सरगुन ने खूब मस्ती की थी। इस शादी में सरगुन और रवि के दोस्‍त ऋत्विक धंजानी, आशा नेगी और एक्‍ट्रेस रिद्धि डोगरा भी नजर आईं थी।

वहीं सरगुन की फैमिली की बात की जाए तो सरगुन की फैमिली में उनके मम्मी पापा और उनके भैया भाभी है। अपनी फैमिली से सरगुन को बेहद प्यार है।

सरगुन वैसे भी कहती हैं कि वो अपनी फैमिली के बिना नहीं रह सकती हैं। बता दें कि सरगुन अपनी फैमिली में सबसे बड़ी हैं। उनके भाई पुलकित उनसे छोटे हैं, जिनकी पिछले साल शादी हुई है।

सरगुन अपने भाई के साथ बचपन में बूगी बूगी के लिए ऑ़डिशन भी दे चुकी हैं। लेकिन वो उस वक्त रिजेक्ट हो गई थी। सरगुन के पापा हरीश मेहता और मां आराधना मेहता हैं।

फैमिली के साथ सरगुन अक्सर पिकनिक और पार्टी करती दिखती हैं। सरगुन ने 7 दिसंबर 2013 को रवि से शादी रचाई थी। रवि और सरगुन ने जीटीवी के सीरियल 12/24 करोल बाग में काम किया था

सीरियल में रवि ने मानसिक रूप से बीमार शख्स का रोल किया था। इसी शो के दौरान दोनों को प्यार हुआ था औऱ फिर दोनों ने शादी कर ली।

हाल ही में सरगुन फिल्म किस्मत में नजर आई है। ये पंजाबी फिल्म हिट साबित हुई है।