कभी बॉलिवुड के किंग खान के साथ डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस गायत्री जोशी आज ब़ॉलीवुड फिल्मों में नहीं दिखती लेकिन बॉलीवुड सितारों के साथ अक्सर पार्टियोॆ में नजर आती हैं। गायत्री जोशी अपने दौर की जानी मानी मॉडल रही।  गायत्री ने साल 2004 में फिल्म स्वदेश में शाहरुख खान के साथ काम किया था। गायत्री को इस फिल्म में बहुत पसंद किया गया था।

Image result for शाहरुख गायत्री जोशी

गायत्री का जन्म 20 मार्च, 1977 को हुआ था। गायत्री ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने कॉलेज टाइम में कई नामी प्रोड्क्टस के लिए मॉडलिंग की। ह्युंडई के एक ऐड में वे बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान के साथ भी नजर आईं थीं

1999 में वे फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पांच फाइनलिस्ट में से एक थीं।  वे मोहित भारद्वाज की ‘कागज की कश्ती’ और हंस राज हंस के ‘झांझरिया’ म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं

बता दें कि 2005 में कर ली शादीगायत्री ने 27 अगस्त, 2005 में बिजनेसमैन विकास ओबेराय से शादी की थी। शादी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया। उनके दो बेटे हैं। 

हाल ही में गायत्री सुजैन खान और सोनाली  के साथ अमेरिका में दिखी थी। ऋतिक और सोनाली बेन्द्रे की फैमिली के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है।