दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के लिए नवंबर का महीना का बहुत खास होने वाला है। ये दोनों ही एक्ट्रेसेस नवंबर में शादी रचा रही है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी नवंबर में इटली के लेक कोमो में होगी। कहा जा रहा है कि नवंबर की 20 तारीख़ को एक दूसरे के साथ 7 फेरे लेने की तैयारी कर चुके हैं और इसके फौरन बाद वो इंडिया आकर मुंबई में ग्रैन्ड रिसेप्शन देने वाले हैं। रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी में आने के लिए रणबीर कपूर. आलिया भट्ट. करन जौहर. अर्जुन कपूर और संजय लीला भंसाली को इनवाइट कर लिया है।

Image result for दीपिका-प्रियंका में अब शादी के लिए छिड़ी जंग

लेकिन इसी बीच रणवीर और दीपिका की शादी में जाने की तैयारी कर रहे मेहमानों को अब प्रियंका चोपड़ा ने टेंशन दे दी है। पता चला है कि दीपिका की तरह प्रियंका चोपड़ा भी निक जोनस के साथ नवंबर में शादी करने वाली हैं।  प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ अपना वेडिंग वेन्यु फाइनल करने के लिए राजस्थान गईं थीं।  प्रियंका और निक ने अपनी शादी के लिए जोधपुर के मेहरान गढ़ किले को शाही शादी के लिए चुना है।

अगले महीने प्रियंका और निक पूरे राजपूती आन-बान और शान के साथ रॉयल वेडिंग करेंगे। दिलचस्प बात ये है कि दीपिका की तरह प्रियंका भी मिड नवंबर में ही निक के साथ शादी करने का प्लान बना रही हैं। यानी दीपिका और प्रियंका की वेडिंग डेट आपस में क्लैश हो सकती है जो कि दोनों के कॉमन फ्रेन्ड्स के लिए टेंशन बन सकती है.। उनको अब ये तय करना होगा कि वो प्रियंका और दीपिका की शादी में से किसकी शादी अटेन्ड करेंगे और किसकी वेडिंग स्किप करेंगे।

हम आपको बता दें कि एक ज़माने में प्रियंका और दीपिका के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी.. लेकिन प्रियंका चोपड़ा के पीछे पीछे दीपिका पादुकोण हॉलीवुड क्या पहुंची दोनों की दोस्ती कंप्टीशन में बदल गई। .प्रियंका और दीपिका के बीच इन दिनों छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है। प्रियंका किसी भी मामले में दीपिका से पीछे नहीं रहना चाहती हैं।  फिल्म की फीस हो या फिर हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स साइन करना हो प्रियंका  हर मामले में दीपिका को टक्कर देने की कोशिश करती हैं और अब तो इनके बीच कंप्टीशन की हद ही हो गई है । दीपिका और प्रियंका चोपड़ा के बीच अब शादी का मुकाबला छिड़ गया है।