बच्चों के साथ दुष्कर्म करने वालों के लिए आया ये नया कानून, अब लगेंगे ये इंजेक्शन

अमेरिका के अलबामा शहर ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ दुष्कर्म करने वालों के लिए नया कानून बनाया है। राज्य ने दोषियों को नपुंसक बनाने के लिए केमिकल के इस्तेमाल का निर्णय लिया है।

इस नए कानून के तहत बच्चों का दुष्कर्म करने वाले दोषी जब पैरोल पर जेल से बाहर आएंगे तो उन्हें इंजेक्शन लगाए जा सकते है। इस सिरिंज के माध्यम से दोषी का सेक्स ड्राइव कम हो जाएगा। हालाँकि इंजेक्शन का असर कुछ वक़्त तक के लिए ही होता है।

आये दिन बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आते है। दुष्कर्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को देखते हुए एक राज्य ने दोषियों को सख्त सजा देने की कवायद शुरू कर दी है।

पैरोल लेने से पहले इंजेक्शन दोषी को लगा दिए जाएंगे, और सबसे खास बात तो ये है कि इंजेक्शन का जो भी खर्च होगा वो स्वयं दोषी को ही वहन करना पड़ेगा। कोर्ट तय करेगा कि कब तक बलात्कारी को इंजेक्शन लगाए जाने की जरुरत है।