प्रियंका मंगेतर निक और देवर जो जोनस के साथ डिनर डेट पर, हुआ देवरानी का भी खुलासा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में कुछ दिन ही बचे हैं। ‘द स्काई इज पिंक’ का दिल्ली शूटिंग शिड्यूल पूरा करने के बाद प्रियंका मुंबई आ चुकी हैं।

मुंबई में प्रियंका मंगेतर निक और देवर जो जोनस के साथ डिनर डेट पर गईं। इस डिनर डेट पर सोफी टर्नर भी थीं जो जल्द ही प्रियंका की देवरानी बनने वाली हैं।