कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस बात के इशारा दिए हैं कि उपचुनाव की स्थिति में अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
अगर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी व वायनाड दोनों सीटों से चुनाव जीत जाते हैं तो प्रियंका अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार एक साक्षात्कार के दौरान प्रियंका ने इस बात के इशारा दिए।
रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका से पूछा गया कि अगर राहुल गांधी अमेठी व वायनाड, दोनों सीट से चुनाव जीत जाएं तो क्या वह अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं? इस पर प्रियंका ने बोला कि यह कोई चुनौती नहीं है।
प्रियंका ने बोला कि, इसका निर्णय तब होगा जब मेरा भाई दोनों में से कोई एक सीट छोड़ेगा। तब इस पर चर्चा होगी। ‘