प्रभास का अनुष्का शेट्टी के साथ चल रहा अफेयर, ये तस्वीरें बया कर रही हकीकत

तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की जाना माना नाम अनुष्का शेट्टी ने फिल्म बाहुबली में प्रभास की मां और बीवी बनकर फैंस के दिलों को जीत लिया था। वह अपने रोल से इतनी फेमस हुई थीं कि उन्हें फैंस देवसेना तक बुलाने लगे थे।

बता दें कि दमदार अभिनय के साथ-साथ फैन्स अनुष्का शेट्टी को उनकी खूबसूरती के लिए भी बेहद पसंद करते हैं। आपको बता दें कि कई बार ये खबरे आईं हैं कि प्रभास और अनुष्का के बीच में अफेयर चल रहा है। जल्द ही ये दोनों शादी करने वाले हैं।

आपको बता दें कि प्रभास से जब हाल ही में करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह सब बस एक अफवाह है। लेकिन जब करण जौहर ने कॉफी काउच पर बैठकर पूछा कि अभी झूठ बोला है, इस पर प्रभास कहते हैं हां। करण जौहर, राणा दग्गूबाती और एस एस राजामौली इतना सुनते ही खिलखिलाकर हंसने लगते हैं। इस बात से लगता है कि दाल में जरूर कुछ काला है।

जानकारी दे दें कि कॉफी विद करण का ये एपिसोड 23 दिसंबर को ऑनएयर होगा। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म साहो में दिखाई देंगे।