राजधानी के रणहौला इलाके में शनिवार रात एक औरत ने किस करते समय दांतों से अपने पति की जीभ काटकर अलग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी महिला 8 माह की गर्भवती है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक सुंदर नहीं था, इसलिए उसकी पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी ।
जानकारी के अनुसार पीड़ित अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ रणहौला इलाके में रहता है और पीड़ित व्यक्ति लोक कलाकार है। करीब 2 साल पहले उनकी शादी हुई थी। कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा, उसके बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। शनिवार रात पीड़ित के परिवार वाले गणेश पूजन में गए हुए थे। इसी दौरान दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। लेकिन कुछ देर बाद मामला सुलझ गया।
इसी दौरान मौका पाकर पत्नी ने किस करने के दौरान दांतों से पति की जीभ काटकर अलग कर दी। पीड़ित के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया की आरोपी महिला अपने पति को खुद के काबिल नहीं समझती थी और इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा होता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।