नागिन 3 के एक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे रेप के गंभीर आरोप

वहीं दूसरी तरफ इंडस्ट्री से जुड़े पर्ल वी पुरी के करीबियों ने इस खबर पर मुहर लगाई है। पर्ल वी पुरी नागिन 3, बेपनाह प्यार, ब्रह्मराक्षस 2 जैसे टीवी शोज में काम कर चुके हैं।

गौरतलब है कि पर्ल वी पुरी का नाम अब तक टीवी अदाकारा करिश्मा तन्ना के साथ जोड़ा जाता था। दावा किया जा रहा था कि पर्ल वी पुरी, करिश्मा तन्ना को डेट कर रहे हैं। कुछ समय बाद ही खबर आई थी कि पर्ल वी पुरी और पर्ल वी पुरी का ब्रेकअप हो गया है। दोनों सितारे एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं।

पर्ल वी पुरी के ख‍िलाफ रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्टर बेपनाह प्यार, ब्रह्मराक्षस 2 और नागिन 3 जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, पर्ल को 4 जून की देर रात में गिरफ्तार किया गया जब महिला और उसके परिवार ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पर्ल फिलहाल पुलिस कस्टडी में हैं। इसके अलावा अभी तक और जानकारी सामने नहीं आई है। वेबसाइट के मुताबिक जब उन्होंने पर्ल को इस मामले में मैसेज किया तो एक्टर की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

टीवी जगत में बीते कुछ दिनों से खलबली मची हुई है। चंद रोज पहले ही सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

इसी बीच मुंबई पुलिस ने एक और टीवी एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। यहां हम बात कर रहे हैं सीरियल नागिन 3 स्टार पर्ल वी पुरी की जिन पर रेप के आरोप लगे हैं।