नशे में धुत पति ने करवाया अपनी बीवी का गैंगरेप

महाराष्ट्र के नागपुर में चौंका देने वाली घटना सामने आई है। दोस्त ने अपने ही दोस्त की पत्नी के नाश्ते में बेहोशी की दवा देकर बलात्कार किया। शर्मसार कर देने वाली इस घटना के बाद उसका वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल कर दोस्त की मदद से लगातार महिला के साथ बलात्कार किया जा रहा था। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

महिला का पति हमेशा नशे में रहता था

महिला का पति नशे का आदी है। शराबी होने का फायदा उठाकर आरोपियों ने महिला के साथ बलात्कार किया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नागपुर के गणेशशेठ की ये घटना है। पीड़ित महिला की डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई थी। एक छोटे से कमरे में दोनों दंपति किराए से रहते थे। पीड़ित महिला के पति का दोस्त का हमेशा घर में आना जाना था। पति को शराब पीने की आदत होने की वजह से वह हमेशा नशे में रहता था।

नाश्ते में बेहोशी की दवा मिलाकर महिला को बेहोश किया

एक दिन महिला के पति ने दोस्त को अपने घर नाश्ते के लिए बुलाया था। जब दोस्त घर आया तब महिला का पति नशे की हालत में घर में सोया हुआ था। आरोपी ने इस बात का फायदा उठाकर नाश्ते में बेहोशी की दवा मिलाकर महिला को बेहोश कर दिया और बेहोशी की हालत में ही उसके साथ बलात्कार किया और वीडियो भी निकाला। वीडियो बनाने के बाद आरोपी महिला को ब्लैकमेल करने लगा और आरोपी अपने दूसरे दोस्त को साथ लेकर लगातार रेप किया करते थे।

पीड़िता ने इस बारे में अपने पति को बताया और दोनों ने इस बारे में पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।