दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पंखे पर लटका मिला डॉक्टर का शव, ये है सुसाइड का कारण

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बतौर डॉक्टर काम कर रहीं 52 साल की पूनम वोहरा का शव उनके घर पर बरामद हुआ। उनका शव पंखे से लटका हुआ था। पूनम नार्थ एवेन्यू क्षेत्र में स्थित अपने घर में पति और 2 बच्चों के साथ रह रही थीं। पड़ोसियों ने जब दरवाजा खटखटाया तो किसी ने नहीं खोला तो उन्हें संदेह हुआ। पुलिस को बुधवार दोपहर 1 बजे मामले की जानकारी मिली जिसके बाद वह मौके पर पहुंची। पहली नजर में मामला खुदखुशी का नजर आता है क्योंकि पूनम का फ्लैट अंदर से बंद था और घर पर कोई नहीं था।

जांच में मालूम हुआ की पूनम छुट्टी पर थीं और घर पर उनके सिवा कोई नहीं था। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।इस नोट में लिखा है कि वे अपने अस्पताल में तीन डॉक्टरों पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। पूनम तीनों डॉक्टरों के खिलाफ मामले की जांच कर रही थीं। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है और गुरूवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ चल रही है।

बता दें कि डॉक्टर वोहरा अपने पति और 2 बच्चों के साथ खड़क सिंह मार्ग पर स्थित अपने सरकारी फ्लैट में रहती थीं। उनके पति एक प्राइवेट फर्म में बतौर कंसल्टेंट काम करते थे। कार्यस्थल पर प्रताड़ित किए जाने के बाद आत्महत्या का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसी वारदातें सामने आती रही हैं।