गणतंत्र दिवस के मौके पर अखिलेश यादव ने दिया ये आह्वान, पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने किया नेतृत्व

किसान दो महीने से अपना शांतिपूर्ण धरना कर रहे हैं। किसानों की आवाज को कुचलने के लिए साजिशें कर रही है। उत्तर प्रदेश में किसानों को नोटिसें देकर धमकाया जा रहा है कि उनके ट्रैक्टर जब्त कर लिए जाएंगे और वाहन स्वामी पर कार्रवाई होगी। पेट्रोल पम्पों को कहा गया कि किसी ट्रैक्टर में डीजल न डालें, नहीं खुला तेल बेंचे।

सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav) ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ताओं और किसानों के खिलाफ झूठे फर्जी मुकदमें लगाए जा रहे हैं। प्रशासन का यह रवैया असंवैधानिक है, क्योंकि किसानों के प्रदर्शन के अधिकार को तो माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी माना है।

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली में प्रशासन का अवरोध पैदा करना अलोकतांत्रिक भी है। संचार माध्यमों का जैसा दुरुपयोग किया जा रहा है उससे सुरक्षा को भी खतरा हो चला है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने बयान में कहा कि भाजपा की गलतनीतियों के चलते देश का किसान दुःखी है। खेती और फसलों पर बड़े उद्योग घरानों और बहुराष्ट्रीय कम्पनियों की नज़र है।

खेती में प्रयोग होने वाले सभी कृषि यंत्र, खाद, बीज, रसायन, डीजल, बिजली मंहगी है। किसान को उत्पादन की लागत भी नहीं मिल रही है। एमएसपी की अनिवार्यता और तीन कृषि कानूनों को रद्द किये जाने की उचित मांग भी केन्द्र सरकार नहीं मान रही है।

आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आव्हान किया था कि 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में तहसील स्तर पर समाजवादी किसानों के साथ ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर ध्वजारोहण करेंगे। समाजवादी पार्टी प्रारम्भ से ही किसानों के समर्थन में है और किसान यात्रा, समाजवादी किसान घेरा तथा चौपाल कार्यक्रमों के जरिए उनके साथ अपनी एकता प्रदर्शित की है।

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देश पर यूपी के गोंडा जिले में ट्रैक्टर रैली (Tractor rally) निकाली गई। इस ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व सपा के पूर्व मंत्री विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह ने किया।