परमधाम न्यास के संचालक और क्रांति गुरू चंद्रमोहन महाराज पर उन्हीं के आश्रम से जुड़ी दो महिलाओं ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। राजपुर पुलिस ने शनिवार शाम घटनास्थल का निरीक्षण कर सहस्रधारा रोड पर मौजूद आश्रम से जुड़े लोगों के बयान कलमबंद किए।
पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि राजपुर थाने में शुक्रवार की रात को दो महिलाओं ने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वे परमधाम न्यास मुख्यालय दौराला के संचालक और क्रांति गुरु चंद्रमोहन महाराज के मिशन से जुड़ी है। चंद्रमोहन महाराज ने 18 जून 2018 को उनकी शादी कराई थी। चंद्रमोहन महाराज का सहस्त्रधारा के शेरा गांव में आश्रम है।
22 जून को पीड़ितों में से एक महिला मीटिंग में भाग लेने सहस्त्रधारा आश्रम आई थी। दिन में मीटिंग के बाद रात में वह आश्रम के टीन शेड के नीचे सो रही थी। इस दौरान आश्रम से जुड़ी दो महिलाओं ने उसे जगाया और कहा कि चंद्रमोहन महाराज ने उन्हें कमरे में बुलाया है।