कोरोना वारयस से लड़ रहे लोगों की मदद के लिए आगे आए युजवेंद्र चहल , दान की इतनी धनराशि

गौर हो कि कोहली और अनुष्का ने शुक्रवार को इस अभियान के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी जिसके बाद लोगों का खूब साथ मिला और 24 घंटों से भी कम समय में 3.6 करोड़ रुपए इकट्ठे कर लिए गए थे।

ये फंड एसीटी ग्रांट्स को जाएगी जो कोरोना काल में लोगों को ऑक्सीजन और चिकित्सा से जुड़ी अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्षेत्र में काम कर रही है।

चहल ने मदद के लिए कितने पैस दान किए हैं इस बारे में उन्होंने अपनी तरफ से कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन एक ट्वीट में कहा गया है कि चहल ने भारत में कोविड-19 संकट के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा द्वारा फंड जुटाने के लिए शुरू किए गए कीटो अभियान में 95,000 रुपए दान दिए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने हाल ही में कोरोना वारयस से लड़ रहे लोगों की मदद के लिए एक अभियान की शुरूआत करते हुए फंड जुटाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत 7 करोड़ रुपए इकट्ठे करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें इस कपल ने 2 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं। कोहली और अनुष्का की अपील पर भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल भी आगे आए हैं और मदद के लिए धनराशि दान की है।