वक्त से पहले ही आ जाएगा बुढ़ापा यदि आप भी सोते समय ऐसे लेटते है तो…

बहुत लोगों को पता नहीं होता कि पेट के बल सोना हमारी स्वास्थ्य को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। पेट के बल सोने से बॉडी का सर्कुलेशन अच्छे से हो नहीं पाता। साथ ही बॉडी का नेचुरल शेप बिगड़ने लगता है जो कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स को जन्म देता है। पेट के बल सोने से कई नुकसान होते हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको पेट के बल सोने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताएंगे।

जॉइंट पेन:इतना ही नहीं, पेट के बल सोना जॉइंट पेन की समस्या भी पैदा कर देता है। पेट के बल सोने से हड्डियों का पोजीशन ठीक नहीं रहता। हड्डियों की पोजीशन ठीक नहीं रहने से जॉइंट पेन की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए जॉइंट पेन होने पर ध्यान दें कि कहीं ये आपके सोने की गलत पोजीशन की वजह से तो नहीं हो रहा।

खाना पचने में प्रॉब्लम:यदि आप पेट के बल सोयेंगे तो खाया हुआ खाना अच्छा से पच नहीं पायेगा। खाना अच्छा से नहीं पचने पर इनडाइजेशन की प्रॉब्लम होने लगती है। इसलिए यदि आप चाहते हैं कि खाने के बाद खाना अच्छा तरह से पचे तो पेट के बल सोने को अवॉयड करें।

पिम्पल्स व झुर्रियां:यदि आप पेट के बल सोयेंगे तो आपका चेहरा दबा रहता है। इससे चेहरे को उतना ऑक्सीजन नहीं मिल पाता जितनी ज़रुरत है। यह चेहरे पर पिम्पल्स व झुर्रियों की समस्या को पैदा करता है।

बैक पेन:पेट के बल सोने से बैक पेन भी होने लगता है। पेट के बल सोने से रीढ़ की हड्डी अपना नेचुरल शेप खो देती है। रीढ़ की हड्डी जब अपना शेप खो देगी तब बैक पेन की प्रॉब्लम होने लगेगी। इसलिए यदि आपको बैक पेन की समस्या है तो उसका एक कारण आपका पेट के बल सोना भी होने कि सम्भावना है।

गर्दन मुड़ना:बहुत लोगों को पता नहीं होता कि पेट के बल सोना नेक पेन की समस्या को जन्म दे सकता है। पेट के बल सोने से गर्दन मुड़ जाती है। ऐसे सोना गर्दन की मसल्स में खिंचाव करता है व ब्लड सर्कुलेशन अच्छा से हो नहीं पाता। इससे आदमी को नेक पेन की समस्या होने लगती है। प्रातः काल उठ कर यदि आपकी गर्दन जकड़ जाती है या गर्दन में दर्द होने लगता है तो अपने सोने के ढंग में परिवर्तन लायें।