योगी सरकार ने PPS के 7 अधिकारियों को जबरन दी रिटायरमेंट

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने PPS के 7 अधिकारियों को जबरन रिटायरमेंट दी है। बताया जा रहा है रिटायर किए जाने वाले सभी अफसर डिप्टी अफसर और सीईओ पद पर थे। सरकार का कहना है कि अधिकारियों को भ्रष्टाचार की वजह से हटाया गया है।

हाल ही में उत्तर प्रदेश के 7 पीपीएस अधिकारियों को भ्रष्टाचार की वजह से जबरन हटाया गया है। योगी सरकार ने कुछ अधिकारियों को बर्खास्त भी किया है।

मालूम हो पिछले 2 सालों में योगी सरकार विभिन्न विभागों के करीबन 200 अफसरों को रिटायर कर चुकी है। इन दो सालों में योगी अदित्यनाथ ने 400 से ज्यादा 400 से ज्यादा अफसरों, कर्मचारियों को निलंबन और डिमोशन जैसे दंड भी दिए हैं।

इतना ही नहीं, इस कार्रवाई के अलावा भी150 से ज्यादा अधिकारी अब भी सरकार के रडार पर हैं। बता दें सबसे ज्यादा लोग ग्रह विभाग से रिटायर किए गए थे। इनकी संख्या 51 के लगभग थी।

जुलाई में मुख्यमंत्री ने सुस्त अधिकारियों को समय से पहले ही रिटायर करने का ऐलान किया था। सरकार ने 50 साल से कम उम्र में ही काम में सुस्त कर्मचारियों को रिटायर किया है। जिसके चलते कई बड़े अफसरों के साथ कर्मचारी भी रड़र पर आए हैं।

केंद्र सरकार ने भी पिछले 3 साल में कई अधिकारियों को कंपलसरी रिटायरमेंट दे चुकी हैं। जिसमें से करीब 6 IAS अधिकारियों की नौकरी छीनी गई है।