जानिए इस नेता ने अपने यहाँ लागू किया केजरीवाल का ये फार्मूला, बताया सबसे बढ़िया

फिलहाल यह व्यवस्था मुंबई, नवी मुंबई, थाणे और पुणे के चुनिंदा हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंपों पर शुरू हुई है। मुंबई स्थित स्टार्टअप कंपनी एजीएस ट्रांसेक्ट टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने इस एप और सुविधा को डेवलप किया है।

 

प्रत्येक फास्टलेन यूजर को एप डाउनलोड करने के बाद एक आरएफआईडी टैग/स्टीकर दिया जाएगा, जो कि एप से लिंक होगा। तेल भरवाने से पहले यूजर को एप में राशि, तेल का प्रकार देना होगा।

पेट्रोल पंप पर अटेंडेंट को स्टीकर से गाड़ी का रजिस्टर्ड नंबर, तेल का प्रकार और बिलिंग के बारे में जानकारी मिल जाएगी। तेल भरने के बाद यूजर के मोबाइल पर नोटिफिकेशन आएगा, कि उसका तेल भर गया है, और अब वो जा सकता है।

यह सारा भुगतान प्रीपेड होगा। फिलहाल यह व्यवस्था 120 पेट्रोल पंपों पर शुरू हो गई है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि अगले दो महीने में देश के 10 प्रमुख शहरों के एचपीसीएल पेट्रोल पंपों पर इस सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा।

अभी देश के चार शहरों में कुल 90 हजार लोग इस सुविधा का प्रयोग कर रहे हैं। इस एप में पेट्रोल-डीजल की कीमत भी रियल टाइम में रोजाना अपडेट होगी।

नेशनल हाईवे पर टोल कलेक्शन के लिए लागू हुई कैशलेस योजना फास्टैग के बाद अब पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए भी ऐसी व्यवस्था देश में शुरू हो गई है। फास्टलेन एप के जरिए अब आपको पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद भुगतान करने के लिए नहीं रुकना पड़ेगा। सारा भुगतान एप के जरिए हो जाएगा।