15 नवंबर से बदल जाएगा जम्मू कश्मीर का नजारा, जानिए कैसे…

जम्मू कश्मीर में दो दिन से मौसम सामान्य है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर से यह फिर करवट बदलेगा. जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर लगातार हो रहे भूस्खलन के बीच रामबन के माहौर में ताजा भूस्खलन से यातायात वैसे बंद है. लगभग 1300 वाहन फंसे हुए हैं.

मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर से कश्मीर में भारी बारिश  बर्फबारी हो सकती है. वहीं जम्मू और लद्दाख में भी सामान्य से भारी बारिश का अनुमान हैं. रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 13.8 नीचे 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

वहीं जम्मू में अधिकतम तापमान 26.1  न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा. प्रदेश में सबसे कम तापमान कुकरनाग में रहा. यहां पर अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस  न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस  न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.