छुट्टी मनाने फिलिपींस आई महिला को बिकनी पहनना पड़ा महंगा, लगा इतना बड़ा जुर्माना व केस दर्ज

फिलीपींस में एक महिला को बिकनी पहनना महंगा पड़ गया। यहां के पुका बीच पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ छुट्टी मनाने आई महिला को जुर्माना भरना पड गया। इतना ही नहीं पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है।

महिला ने बिकनी के नाम पर पतली सी स्ट्रिप जैसा कुछ पहन रखा था। ताइवान की लिन जू टिंग पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में फिलिपींस प्रशासन ने केस दर्ज कर जुर्माना लगा दिया।

टिंग का बीच में बिकनी अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद उन पर यह जुर्माना लगाया गया। पुका बीच पर 2 बार बिकनी में पहुंची थी। ‘पुका बीच पर थोंग बिकनी (सिर्फ स्ट्रिप हो जिस बिकनी में) महिला 2 बार पहुंची।’ कुछ लोगों ने टिंग के इस स्टनिंग अवतार की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

हालांकि, बीच पर हॉलिडे मनाने आई टिंग की तस्वीरों पर प्रशासन का ध्यान गया और उन पर जुर्माना लग गया। प्रशासन ने टिंग के होटल जाकर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस चीफ ऑफ मलय जेस बेलन ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा, ‘बहुत से पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने महिला की तस्वीरें लीं थी। महिला बिकनी के नाम पर सिर्फ एक स्ट्रिप में आईं।

हमारे रूढ़िवादी समाज के लिहाज से यह परिधान ठीक नहीं है। हम ऐसे व्यवहार को स्वीकार नहीं कर सकते हैं।’

कुछ पर्यटकों को यह सजा काफी सख्त लग रही है और उनका कहना है कि शायद बीच पर बिकनी नहीं पहनने के नियम के बारे में महिला को जानकारी न हो। टिंग पर 38.30 पाउंड का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया। उन्हें यह रकम महिला को यह रकम टापू से रवाना होने से पहले चुकाने का निर्देश दिया गया। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि महिला पर किन आरोपों के तहत केस दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि फिलिपींस के कानूनों के तहत अश्लीलता फैलाने के आरोप में उन्हें अरेस्ट किया गया।