युद्ध के 100 दिन बाद यूक्रेन के क्या हालात,वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया…

यूक्रेन पर 100 दिनों से अधिक से रूसी आक्रमण जारी है। पिछले कुछ दिनों में रूस ने यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों में हमले तेज कर दिए हैं और अपना फोकस डोनबास और लुहांस्क क्षेत्रों में बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रेमलिन ने इन क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। यूक्रेन ने हाल ही में कहा कि मॉस्को यूक्रेनी क्षेत्र के 20 फीसद हिस्से पर नियंत्रण कर रहा है। इस क्षेत्रों में डोनबास सहित 2014 में क्रीमिया पर किया गया कब्जा शामिल है।

 

रिपोर्ट्स बताती हैं कि अपेक्षित प्रगति से धीमी गति के बावजूद मास्को की सेना प्रगति कर रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने लक्ज़मबर्ग के सांसदों को बताया कि करीब 20 फीसद यूक्रेनी क्षेत्र अब रूसी हाथों में है। रूस द्वारा 24 फरवरी से हमले शुरू करने के बाद से हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग पलायन करने को मजबूर हुए हैं। जेलेंस्की के मुताबिक युद्ध के मैदान में हर दिन 100 यूक्रेनी सैनिक मर रहे हैं।

 

यूक्रेनी सैनिकों ने राजधानी कीव के चारों ओर से रूसी सैनिकों को खदेड़ दिया है और कई इलाकों पर फिर से नियंत्रण कर लिया है जहां रूसी सैनिकों ने कब्जा कर लिया था। लुहांस्क के क्षेत्रीय गवर्नर सर्गेई गेडे ने कहा है कि यूक्रेनी सेना अंत तक लड़ेगी।