लॉस एंजेलिस में भीषण चक्रवात की चेतावनी, मौसम विशेषज्ञों ने जताई भारी नुकसान की आशंका

डाउनटाउन लॉस एंजिल्स सहित दक्षिण कैलिफोर्निया को भारी तूफान की चेतावनी दी गई है। मीडिया सूत्रों के अनुसार एक शक्तिशाली श्रेणी-4 का तूफान प्रशांत महासागर से होते हुए मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका की तरफ बढ़ता हुआ देखा गया है।

राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र ने शुक्रवार को जानकारी दी कि चक्रवात हिलेरी रात आठ बजे तक मैक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया पेनिनसुला से केवल 300 मीटर दूर था। मौसम विशेषज्ञों ने इस चक्रवात के कारण बाजा और दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्रों में काफी नुकसान होने की आशंका जताई है। अगले 36 घंटे तक कैलिफोर्निया-मैक्सिको की सीमा से लेकर सांता मोनिका क्षेत्र (कैटालिना द्वीप) में तूफान की स्थिति बनी रहेगी।

चक्रवात केंद्र ने कहा, ‘चक्रवात हिलेरी के कारण 130 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली है। 39 मील प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चलने वाली हवाओं का नाम रखा जाता है, लेकिन ये हवाएं जब 74 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लगे तो तूफान का नाम ले लेती है। वहीं 111 मील प्रति घंटे से चलने वाली हवाओं को चक्रवात कहा जाता है।’

इस तूफान के कारण लॉस एंजिल्स में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित किया गया है। हिलेरी चक्रवात के कारण बाजा, कैलिफोर्निया में छह इंच तक बारिश होगी जो रविवार को बढ़कर 10 इंज तक होगी। तूफान के कारण तेज हवाएं चलेगी।