विक्रम लैंडर चांद की सतह पर कर रहा है लैंड, बड़ा खुलासा

चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम से अभी तक ISRO का सम्पर्क नहीं हो पाया है सम्पर्क टूटने के अगले ही दिन ऑर्बिटर ने लैंडर की थर्मल तस्वीर भेजकर ये तो बता दिया था कि लैंडर किस स्थान है, किन्तु इसरो अभी तक लैंडर से समपर्त नहीं कर सका है कोई कम्युनिकेशन नहीं होने के कारण ही ये भी नहीं पता चल पा रहा है कि आखिर अंतिम क्षणों में लैंडर के साथ क्या हुआ था

उल्लेखनीय है कि 7 सितंबर को लैंडर जब चांद की सतह पर लैंड कर रहा था, उसी दौरान उससे इसरो का सम्पर्क टूट गया था इस सम्पर्क टूटने को लेकर भी एक भ्रम फैला हुआ है पहले बोला जा रहा था कि सम्पर्क लगभग 2.1 किमी ऊपर टूटा, कित्नु यदि लैंडर की लैंडिंग का ग्राफ देखें, तो एक अलग ही तस्वीर दिखाई देती है, जो ये साफ करती है कि लैंडर से इसरो का सम्पर्क 400 मीटर ऊपर टूटा, ना कि 2.1 किमी ऊपर

दरअसल, यहां सारा कंफ्यूजन इसरो के ट्वीट की व्याख्या करने के ढंग से हुआ इसरो ने अपने ट्वीट में कहीं भी ये नहीं लिखा था कि इसरो का सम्पर्क चांद की सतह से 2.1 किमी पर लैंडर से टूट गया हां, उस ट्वीट का ऐसा मतलब निकाल लिया जाना कोई बड़ी बात नहीं है इसरो ने ट्वीट में लिखा था कि,- ‘ये मिशन कंट्रोल सेंटर है विक्रम लैंडर 2.1 किमी की ऊंचाई तक योजना के हिसाब से गया इसके बाद लैंडर के साथ सम्पर्क टूट गया आंकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है ‘