वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के पास न हो ये , वरना हो जायेंगे परेशान

घर के आसपास ऑटो गैराज, यंत्र निर्माण का कार्य, फर्नीचरादि बनाने का कार्य, पत्थर तराशने का कार्य आदि होता हो या इसी तरह के शोर उत्पन्न करने वाले अन्य प्रकार की कोई दुकान हो तो जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। इससे घर के सदस्यों का दिमाग धीरे धीरे मानसिक समस्याओं से ग्रस्त हो जाता है। इसलिए ऐसी जगहों के पास रहने से भी बचें।

वास्तु के मुताबिक घर के आसपास मदिरालय, जुआघर, मांस-मच्छी की दुकान या इसी तरह की किसी भी प्रकार की अनैतिक-अवै‍ध गतिविधियां संचालित करने वाली चीज़ों नहीं होनी चाहिए। भले ही मांसाहारी हों, मगर ऐसे स्थलों पर फिर भी रहना अच्छा नहीं माना जाता।

माना जाता है ऐसी जगह जीवन में शांति नहीं रहने देती, इससे खासतौर पर बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक असर होता है। इन जगहों पर अपराधी, तामसिक और नकारात्मक किस्म के लोगों का आवागमन अधिक होता रहता है। बेहतर भविष्य के लिए या तो ऐसी अवैध गतिविधियां बंद करवाएं या वह जगह छोड़ दें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की जीवन में वास्तु दोष पैदा हो जाते हैं, तो व्यक्ति का वर्तमान व भविष्य दोनों ही खराब हो जाते हैं। मगर ये वास्तु दोष पैदा होते कैसे इस बार में बहुत कम लोग जानते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसी ही नकारात्मक गतिविधियों वाली जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर रहने से जातक का जीवन पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है।

दरअसल वास्तु विशेषज्ञ कहते हैं कि हम जहां रहते हैं, उसी स्थान हमारा भविष्य निर्भर होता है। जो व्यक्ति ऐसी जगहों पर रहता है, कहा जाता है उसे अपने अच्छे भविष्य की आशा नहीं रखनी चाहिए। बल्कि इसका अधिकतर असर घर में रह रह बच्चों पर प़ड़ता है।