मालदीव में वेकेशन मना रही परिणीति चोपड़ा, सोशल मीडिया पर शेयर की ये तस्वीर

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों मालदीव में वेकेशन मना रही हैं। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) परिवार के साथ वेकेशन (Maldives Vacation) पर है।

परिणीति अपने वेकेशन की हर अपडेट फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इसी बीच अब परिणीति मालदीव में ‘जलपरी’ बनती दिखी हैं। परिणीति येलो मोनोकिनी (Parineeti In Monokini) में स्विमिंग करती नजर आईं हैं जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लेटेस्ट वीडियो में परिणीति पूल में जलपरी बन खूबसूरत अंदाज में एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

दरअसल, परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि परिणीति चोपड़ा ने पीले रंग की मोनोकनी पहनी हुई हैं और वो पूल में एंजॉय कर रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘शांति’।परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर परिणीति चोपड़ा के कई फैंस औरसेलेब दोस्त कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो पर लाखों में व्यूज आ चुके हैं।