सफेद बालों का जड़ से हटाने के लिए इस्तेमाल करें ये, फिर देखे कमाल

हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी को गर्म कर लें। इस पानी में चाय पत्ति को डाल लें। 15 मिनट तक इसे उबाल लें। इसके बाद इस पानी को छानकर एक बाउल में डाल लें।

 

कलौंजी को पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें। चाय के पानी में कॉफी पाउडर और एलोवेरा जेल मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण में कलौंजी पेस्ट को मिलाएं। आपका कलौंजी हेयर मास्क तैयार है।

इस हेयर मास्क को बालों की जड़ो में अच्छे से लगा लें। 3 से 4 घंटे के बाद हेयर वॉश कर लें। हेयर वॉश के दौरान शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल न करें। हफ्ते में 3 से 4 बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। इस हेयर पैक को लगाने से आपके सफेद बाल कम हो जाएंगे साथ ही बालों में शाइन देखने को मिलेगी। इसके अलावा इस हेयर मास्क को लगाने से झड़ते बालों की समस्या भी कम हो जाएंगी।

कलौंजी का इस्तेमाल कर सफेद बालों को काला किया जा सकता है। कलौंजी का इस्तेमाल करने से बालों में शाइन आती है। बालों को काला करने लिए 2 चम्मच कलौंजी, एक गिलास पानी, 4 से 5 चम्मच चाय पत्ती, 2 से 3 चम्मच कॉफी पाउडर और एलोवेरा जेल लें।

बढ़ती उम्र के लक्षण न केवल स्किन पर नजर आते है बल्कि इसका असर बालों पर भी पड़ता है। उम्र बढ़ने का साथ साथ बालों का रंग सफेद हो जाता है। बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना आम बात है लेकिन आज कल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र में लोगों के बाल सफेद हो रहे है। 20 साल की उम्र में लोग सफेद बालों से परेशान है।

सफेद बालों को छिपाने के लिए लोग डाई और मेहंदी का इस्तेमाल करते है। हेयर डाई करने से बाल बेजान और रफ हो जाते है। केमिकल की वजह से बालों को काफी नुकसान होता है।

सफेद बालो को छिपाने और बालों को शाइन बनाने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते है बालों को काला करने के घरेलू उपाय।