पेट की चर्बी कम करने के लिए करे इस चीज का इस्तेमाल , फिर देखे असर

वेट लॉस के लिए सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर बहुत फायदेमंद है। आप अगर सही तरीके से वजन कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका वेट ही कंट्रोल नहीं होता बल्कि इससे आपके पेट की चर्बी भी कम होती है।

100 ग्राम सेब के सिरके में लगभग 22 कैलोरीज होती हैं। सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है, साथ ही पेट की चर्बी भी कम होती है।

सेब के सिरके में मौजूद असेटिक एसिड पेट की चर्बी कम करने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। रोजाना सेब के सिरके का सेवन करने से वजन जल्दी कम होता है। सेब के सिरके के सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।

सेब के सिरके का सेवन कभी भी अकेले न करें, बल्कि पानी में मिलाकर सही मात्रा में ही इसका सेवन करें। कई लोग खाली पेट भी सिरके को पीते हैं लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि सभी लोगों को सिरका डाइजेस्ट हो जाए। ऐसे में खाना खाने के बाद भी एप्पल साइडर विनेगर को पी सकते हैं। इसका सेवन लिमिट में ही करना चाहिए, इसे ज्यादा पीने से गले में जलन, एसिडिटी, उल्टी जैसी परेशानियां हो सकती हैं।