चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए करे जामुन का इस्तेमाल

एक बड़ा चम्मच जामुन के बीज का पाउडर लें और एक चम्मच कच्चे दूध में, एक चम्मच टमाटर का रस मिलाएं। इन सभी को मिलाएं और पेस्ट को उन जगहों पर लगाकर सो जाएं, जहां-जहां पिम्पल्स हैं। इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह माइल्ड फेसवॉश से धो लें।

5-6 जामुन लें और जामुन के गूदे को छलनी और चम्मच से पीसकर उसका रस निकाल लें। अब जूस में दो बड़े चम्मच बेसन बचे हुए जामुन के गूदे के साथ डालकर सभी को एक साथ मिला लें।

इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें। आप जामुन के बीजों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं और उन्हें 2-3 दिनों के लिए धूप में सूखने के लिए घर पर ही जामुन के बीज का पाउडर बना सकते हैं।

जामुन में विटामिन-सी और कई अन्य एंटीऑक्सीडेंट मिलकर इसे सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद बनाते हैं। जामुन को नेचुरल ब्लड प्यूरिफायर भी माना जाता है।

जामुन खाने से पिम्पल्स की समस्या दूर होती है। मानसून में जामुन की DIY रेसिपीज न सिर्फ पिम्पल्स को ठीक करती हैं, साथ ही इससे चेहरे पर एक्सट्रा ऑयल भी जमा नहीं होता। स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए आपको जामुन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।