यूपी : योगी सरकार ने किया 18 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, वजह जानकर चौक जाएंगे आप

अरविंद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर को कानपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मधुसूदन नागराज हुल्गी को सीडीओ वाराणसी से मुरादाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पद पर भेजा गया है। वाराणसी के नगर आयुक्त गौरांग राठी को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

शिव शरणप्पा जीएन, सीडीओ देवरिया को कानपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। आशीष कुमार को गोरखपुर विकास प्राधिकरण से सहारनपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

गोरखपुर के जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति central deputation) से मुक्त कर दिया गया है। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।

कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी को लखनऊ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। एवी राजामौली को सहारनपुर संभागीय आयुक्त से खाद्य रसद आयुक्त के पद पर भेजा गया है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे लोकेश एम को सहारनपुर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। खाद्य आयुक्त मनीष चौहान को सचिव, औद्योगिक विकास बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश में 18 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। राज्य सरकार ने अलीगढ़, मुजफ्फरनगर और गोररखपुर में नए जिला अधिकारियों को नियुक्त किया है।

राज्य सरकार के प्रवक्त के अनुसार, विजय किरण आनंद को गोरखपुर का डीएम बनाया गया है। अलीगढ़ के डीएम को अब मुजफ्फरनगर का चार्ज दिया गया ह और सेल्वा कुमारी जे को अलीगढ़ का डीएम नियुक्त किया गया है।