UP Police: जारी हुए SI और ASI का एडमिट कार्ड, ऐसे करे चेक

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रमोशन बोर्ड, UPPBPB ने SI और ASI पदों के लिए एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक साइट  के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा राज्य में 4 और 5 दिसंबर, 2021 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के 13 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। मॉक टेस्ट लिंक परीक्षा शुरू होने की तारीख से 10 दिन पहले एक्टिव हो जाएगा।

 ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2- “UP Police Admit Card 2021” लिंक पर जाएं।

– डायरेक्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां करें क्लिक

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट करें।

स्टेप 4- एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

इस भर्ती के माध्यम से 1329 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 1 जून, 2021 को शुरू हुई और 22 जुलाई, 2021 को समाप्त हुई।