20 अगस्त को उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगी सोनिया गांधी, जानिए पूरी खबर

केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा अध्यक्ष(चेयरमैन) से सदन का सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक करने की भी अपील की। इस बीच संसद के दोनों सदनों-राज्यसभा और लोकसभा को निर्धारित तिथि से दो दिन पहले बुधवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस बार लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने काफी हंगामा मचाया जिससे कई बार सदन स्थगित करना पड़ा।

राज्यसभा में बीमा संशोधन विधेयक पारित होने के दौरान कल सुरक्षा मार्शलों को बुलाए जाने के बारे में बोलते हुए राउत ने कहा कि क्या आप हमें डराना चाहते हैं? आज हम मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक करेंगे और तय करेंगे कि आगे क्या करना है। इससे पहले आज राउत ने एक ट्वीट में कहा कि क्या यह हमारा संसदीय लोकतंत्र है? लोकतंत्र के मंदिर में मार्शल कानून।

बुधवार को संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आरोप लगाया था कि विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा में मार्शल से हाथापाई की और कहा कि संसद के मानसून सत्र के दौरान उनका व्यवहार भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला धब्बा है।

मानसून सत्र के दौरान, विपक्ष ने लगातार विरोध किया और अपनी अन्य मांगों के लिए स्थगन को मजबूर किया, जिसमें पेगासस स्पाइवेयर के माध्यम से निगरानी के आरोपों की जांच और नए कृषि कानूनों को निरस्त करना शामिल था।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) 20 अगस्त को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत सभी कांग्रेस-शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगी।

शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 20 अगस्त को कांग्रेस शासित राज्यों के नेताओं और मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगी। मीडिया से बात करते हुए शिवसेना नेता ने कहा कि विपक्ष एकजुट है। 20 अगस्त को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम से बात करेंगी। इस बैठक में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भी शामिल होंगे।