इस राज्य की तरफ आ रहा तौकते चक्रवातीय तूफान, लोग घर के अंदर ही रहें

इससे पहले मौसम विभाग से सूचना मिली कि, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के बाद अब चक्रवात हरियाणा की ओर मुड़ गया है। इसी वजह से बुधवार से दिल्ली-एनसीआर समेत कई प्रांतों में लगातार बारिश हो रही है।

दिल्ली में बारिश ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कल यहां मई महीने की सबसे अधिक बारिश ( 60 मिमी) हुई है। इससे पहले 59 मिमी बारिश मई 1976 में हुई थी।

लगातार बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में काफी गिरावट आई है लेकिन बारिश के कारण दिल्ली जलमग्न हो गई है। जगह -जगह पानी का जलजमाव हो गया है।

लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में Orange Alert जारी किया जा चुका है। कल दिल्ली के सफदरजंग क्षेत्र में 31.3 मिलीमीटर और पालम में 27.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

दुष्यंत चौटाला ने ट्वीट किया, “तूफान के चलते गुरुवार शाम तक हरियाणा के तमाम ज़िलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी ज्यादा तेज हवाएं चल सकती हैं। आंधी-तूफान को देखते हुए हम दिशानिर्देश जारी कर रहे हैं। मेरा सभी नागरिकों से अनुरोध है कि घर के अंदर ही रहें।”

अरब सागर से पनपा चक्रवातीय तूफान “तौकते” महाराष्ट्र और गुजरात में भारी नुकसान पहुंचाने के बाद उत्तर-मध्य भारत पहुंच चुका है। इसकी वजह से पश्चिमी यूपी, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में बारिश हो रही है।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, चक्रवात अब हरियाणा की तरफ आ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी अपने घरों में रहें। बेजां बाहर न घूमें।