आज इस राशी के जातको को चिंता के बोझ से मिलेगी राहत व मित्रों और स्वजनों का साथ, देखे अपना राशिफल

मेष राशि

आपकी आत्मीयता अधिक संवेदनशील बनेगी। परिणामस्वरूप किसी की वाणी या बर्ताव से आपके मन को चोट पहुँचेगी। मानसिक भय के साथ शारीरिक अस्वस्थता से आप बेचैन रहेंगे।

वृषभ राशि

चिंता के बोझ से राहत अनुभव होने से स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। भावुकता के प्रवाह में कल्पना के जगत में विहार करेंगे। आपकी आंतरिक साहित्य एवं कला सूझ को बाहर लाने के लिए उचित समय है।

मिथुन राशि

आर्थिक आयोजनों में अवरोध बाद मार्ग प्रशस्त होता हुआ प्रतीत होगा। नौकरी- धंधा में साथी कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता। परिवार में आनंद का वातावरण रहे।

कर्क राशि

शारीरिक- मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे आपका मन अधिक माफक रहेगा। दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी।

सिंह राशि

चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुँचेगी। उग्र दलीलों या वादविवाद से किसी के साथ संघर्ष होगा। कोर्ट- कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएँ।

कन्या राशि

तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभोंका उपहार देगा। व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावनाएँ बढ़ेंगी।

वृश्चिक राशि

संतानों के विषय में चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करने की गणेशजी की सलाह है। संभव हो तो यात्रा या प्रवास को टाल दीजिएगा।

तुला राशि

मान- सम्मान में वृद्धि होगी। आफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को व्यापार में तथा आय में वृद्धि होती है। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा।

धनु राशि

मानसिकरुप से आज आप में उत्साह का अभाव रहेगा, जिससे मन में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवारजनों के साथ अनबन हो सकती है। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करते समय विशेष ध्यान रखिएगा।

मकर राशि

मित्रों और परिवारजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक समाप्त होगा। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास भी हो सकता है । स्थावर संपत्ति विषयक कार्य आज आप कर पाएँगे। व्यवसायिक लोगो के लिए समय अनुकूल है।

कुंभ राशि

मानसिक रुप से द्विधा का अनुभव होने से किसी निश्चित निर्णय लेने में कष्ट होगा। निरर्थक खर्च से बचिएगा। वाणी पर संयम न रखने से परिवारजनों के साथ अनबन होने की संभावना है।

मीन राशि

शारीरिक और मानसिक रुप से आपका स्वास्थ्य प्रसन्नता से भरा रहेगा। उत्साहपूर्ण वातावरण होने से नए कार्य का प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी।