आज इन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, परेशानी होगी दूर

मेष: पारिवारिक उलझनें रहेंगी। असावधानी से अप्रिय समाचार मिल सकता है। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। ईश्वर की आराधना से परेशानी दूर होगी।

 

वृष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

मिथुन: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क: किया गया व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति अनदेखी न करें। आर्थिक प्रयास सफल होंगे।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में जारी प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखने से काम बनेंगे।

कन्या: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। कुछ ऐसा न करें, जिससे परिवार में विद्रोह की स्थिति उत्पन्न हो। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

वृश्चिक: कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान भी बढ़ सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु: उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यावसायिक, कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता जरूर मिलेगी।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी।

कुंभ: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया प्रयास फलीभूत होगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।