म्यांमार के तीन नागरिक सीमा पार कर भारत पहुंचे, पुलिस ने भेजा यहाँ…

भारत और म्यांमार 1,643 किलोमीटर की सीमा साझा करते हैं और दोनों ओर के लोगों की जातीय संबद्धता के कारण पारिवारिक संबंध भी हैं. मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड भी ऐसे भारतीय राज्य हैं.

जो म्यांमार के साथ सीमाएं साझा करते हैं, लेकिन तख्तापलट के बाद पड़ोसी देश से भारत आई आमद मिजोरम तक सीमित हो गई है, जो म्यांमार के साथ 510 किलोमीटर की सीमा साझा करता है.

पहले भी म्यांमार से कई शरणार्थी भरात पहुंचे थें. म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद पुलिसकर्मियों समेत कुल 733 लोगों ने वहां से भागकर भारत के मिजोरम में शरण ली है और वह राज्य भर की अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से रह रहे हैं. उत्पीडन के बाद इन्होंने मिजोरम में प्रवेश किया.

सिंह ने कहा कि भारत के सीमाई कस्बे मोरेह के निवासियों ने उन्हें शरण दी और उन्हें अस्पताल ले गए. सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने शुक्रवार को म्यांमार के आठ नागरिकों को वापस उनके देश भेज दिया और केवल मानवता के आधार पर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. म्यांमार में एक फरवरी को सैन्य तख्तापलट होने के बाद से सेना की कार्रवाई जारी है, जिसके चलते लोग सीमा पार कर भारत की ओर आ रहे हैं.

गोलियों से जख्मी हुए म्यांमार के तीन नागरिक शुक्रवार को सीमा पार कर भारत पहुंचे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी विक्रमजी सिंह ने बताया कि म्यांमार के सीमावर्ती तामू कस्बे में सुरक्षा कर्मियों द्वारा गोलीबारी किये जाने के बाद गुरुवार रात म्यांमार के एक दर्जन लोग भारत के मणिपुर राज्य में आ गए थे.