अपने जन्मदिन पर माधुरी दीक्षित करने जा रही ये काम, वीडियो देख फैंस हुए हैरान

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की दुनिया दीवानी है। एक्ट्रेस 54 साल की उम्र में भी बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेसेस को फिटनेस और ब्यूटी के मामले में टक्कर देती देखी जाती हैं।

माधुरी को बॉलीवुड की एक्सप्रेशन क्वीन भी कहा जाता है। वहीं, एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ (Dance Deewane 3) को जज कर रही हैं। हालांकि, कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद एक्ट्रेस ने कुछ समय के लिए शो से दूरी बना ली थी। लेकिन, अब वो वापस लौट आई हैं।

वीडियो में पहले तो शो के कंटेस्टेंट्स माधुरी दीक्षित को जन्मदिन की बधाइयां देते नजर आते हैं। इसके बाद ही पार्टी सॉन्ग बजने लगता है और माधुरी दीक्षित स्टेज पर आ जाती हैं।

ढेर सारी मस्ती के बीच एक्ट्रेस पिंक कलर का बड़ा केक काटकर जन्मदिन मनाती देखी जा रही हैं। माधुरी दीक्षित के बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो को अबतक 59 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस की लंबी उम्र के लिए कामना करते देखे जा रहे हैं।

दरअसल, माधुरी दीक्षित का बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो (Madhuri Dixit B’day Celebration Video) डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ (Dance Deewane 3) का है।

जिसमें एक्ट्रेस ग्रे कलर की सेक्विन साड़ी पहने केक काटती नजर आ रही हैं। इस सेलिब्रेशन वीडियो को कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया है।

माधुरी दीक्षित 15 मई को अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस के फैंस और बॉलीवुड जगत के सितारे उन्हें सुबह से ही जन्मदिन की बधाइयां देने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वो ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन करती नजर आ रही हैं।