सरकारी सेवा में कार्यरत लोगो के लिए आई ये बड़ी खबर , सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐसा…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी सेवा में कार्यरत पति पत्नी दोनों को ही मकान किराया भत्ता का लाभ देने का ऐलान किया है। सीएम ने सचिवालय संघ के अभिनंदन समारोह में ये घोषणा की।

गोल्डन कार्ड से आयुष चिकित्सा का भी ईलाज होगा। सचिवालय में सचिवालय संघ की ओर से सीएम का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। गोल्डन कार्ड की विषंगतियों को दूर किए जाने पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि सचिवालय संघ की सभी मांगों का निस्तारण किया जाएगा। सरकारी सेवा में पति पत्नी दोनों को मकान किराए भत्ते का लाभ दिया जाएगा। समीक्षा अधिकारी और अपर निजी सचिव के पद को अराजपत्रित घोषित किया जाएगा। गोल्डन कार्ड की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों का तत्काल निस्तारण होगा।

गोल्डन कार्ड में भी आयुष का ईलाज होगा। सचिवालय की एलोपैथी डिस्पेंसरी का सुधार होगा। क्रैच सेंटर के निर्माण का प्रस्ताव राज्य सम्पत्ति को भेजा जाएगा। सीएम ने कहा कि शेष मांगों का भी निस्तारण किया जाएगा।

इसके लिए जल्द सचिवालय संघ से वार्ता की जाएगी। सभी मांगों का रास्ता निकाला जायेगा। कहा कि बड़ी विपरीत परिस्थितियों में फैसले लिए हैं। राजस्व कम है। बड़ी घोषणाओं का वित्तीय प्रबंधन भी किया है।

ऐसे में राज्य को बढ़ाने की सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने गोल्डन कार्ड की विषंगति दूर किए जाने पर सीएम का आभार जताया।

कहा कि विषंगति दूर किये जाने का आदेश महज एक टुकड़ा न बन जाए। अभी तक प्राइवेट अस्पतालों से एमओयू नहीं हुए हैं। एमओयू कराए जाएं। पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ सिर्फ इस वर्ष तक के लिए सीमित न रखा जाए। इसे बढ़ाया जाए। पुरानी एसीपी को लागू किया जाए। पीआरडी, होमगार्ड को भी सचिवालय में सीएल का लाभ दिया जाए।

सचिवालय सहायक को 4200 ग्रेड पे का लाभ दिया जाए। आरओ और एपीएस को पांच साल की सेवा के बाद 5400 ग्रेड पे का लाभ दिया जाए। दस प्रतिशत सचिवालय भत्ता दिया जाए। वाहन चालकों का सचिवालय में संविलियन किया जाए।