कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के इस्तीफे के बाद हुआ ऐसा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कही ये बात

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के इस्तीफे के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा में ‘ऑल इज वैल’ है। कहा कि रावत कोटद्वार मेडिलक कॉलेज पर नाराज हैं लेकिन कैबिनेट में संस्तुति के बाद अब उनका गुस्सा भी खत्म हो गया है।

इससे पहले, उत्तराखंड कांग्रेस के सूत्रों ने दावा किया था भाजपा के कई विधायक व मंत्री पार्टी के संपर्क में हैं और सभी जल्द ही कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लेंगे। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो भाजपा के कई विधायकों की नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ भी मुलाकता हुई थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि, कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने इस्तीफा नहीं दिया है। हालांकि, वे बोले, उनकी कुछ नाराजगी हो सकती है लेकिन इस्तीफे की बात गलत है। शुक्रवार रात हरक सिंह रावत के कैबिनेट की बैठक में इस्तीफे की घोषणा पर कौशिक ने कहा कि, संभव है कुछ बातों को लेकर हरक सिंह रावत नाराज हों। ऐसा पार्टी परिवार और सरकार में चलता रहता है। लेकिन डॉ. रावत के इस्तीफे की बात गलत है। हालांकि, कौशिक ने कहा है कि, इस सूचना के बाद उनकी हरक सिंह रावत से बात नहीं हुई है।

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा है कि, मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का इस्तीफा, भाजपा के पापों का नतीजा है, जो उसने 2016 में कांग्रेस को तोड़ते वक्त किया था। प्रीतम सिंह ने कहा कि, हरक सिंह अभी भाजपा हैं या नहीं, उन्हें पता नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि, हरक सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि, उन्होंने डॉ. हरक सिंह रावत के इस्तीफे की खबर समाचार माध्यमों में देखी।