अक्षरा सिंह के इस नए गाने ने मचाया धमाल , बाथटब में आई नजर

इन दिनों म्यूजिक वीडियो बनाने वाली कम्पनियां काफी एक्टिव हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार इन दिनों म्यूजिक वीडियो में धमाल मचाते दिख जाते हैं। कुछ ही समय में यूट्यूब पर यह म्यूजिक वीडियो धमाल भी मचाने लगते हैं। बात की जाए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की तो इन दिनों वह हर एक मीडियम में हाथ आजमा रही हैं।

बीते दिनों ही उन्हें पानी पानी गाने के भोजपुरी वर्जन में देखा गया था। इस गाने में वह खेसारी लाल यादव और रैपर बादशाह संग नजर आई थी। अब अक्षरा सिंह का नया म्यूजिक वीडियो भी सामने आ चुका है।

पॉपुलर गाने लौंग लाची (Laung Laachi) के हिंदी वर्जन के बाद अब भोजपुरी वर्जन भी रिलीज किया जा चुका है। लौंग लाची के भोजपुरी वर्जन (Laung Laachi Bhojpuri Version) में अक्षरा सिंह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने में कई बार उनके लुक्स बदले हैं और हर बार उनके अंदाज ने लोगों को दिल ही जीता है। इस गाने के रिलीज की जानकारी अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।

यूट्यूब पर रिलीज होते ही इस गाने ने तो धूम मचानी भी शुरू कर दी है। लोग कॉमेंट बॉक्स में लिख रहे हैं कि हर एक लुक में अक्षरा काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। वहीं कुछ लोगों ने इस बात का भी जिक्र किया है कि बाथटब वाले सीन में उन्होंने जान सी फूंक दी है।