रिया चक्रवर्ती को लेकर सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त ने किया ये नया खुलासा, बताया वो हमेशा करती थी…

स्मिता पारिख ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, “सुशांत से मिलने के पहले रिया आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं। जब उन्होंने रिया को छोड़ा तो वो कैसे संभली, उस आत्मा की मदद से जो उसके साथ रहती थी।

एक औरत कितनी गिरी हुई हो सकती है। तुमने खुद ये कहानी कितनों को सुनाई है ताई। क्या एक खतरनाक इंसान खुलेआम घूम रहा है। रिया को सुशांत की लाइफ में भेजा गया था।”

स्मिता की इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए उस आत्मा के बारे में पूछा, जिसके बारे में वो बात कर रही थी। इस पर स्मिता लिखती हैं, ‘वो अक्सर कहती थी कि उसके बचपन का दोस्त 17 साल की उम्र में चल बसा था और अब वो उसके साथ है। कितने दुख की बात है।’

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सबको चौंका दिया था। बस तभी से एक के बाद एक बड़े इल्ज़ामो और खुलासो का सिलसिला जारी है। सुशांत के इस दुनिया से जाने के बाद अब तक कई बड़े शॉकिंग खुलासे हो चुके है।

तो वहीं अब सुशांत की करीबी दोस्त स्मिता पारिख ने एक और हैरान करने वाला खुलासा किया है। आपको बता दे, सुशांत के निधन के बाद से स्मिता लगातार रिया के खिलाफ बोलती नज़र आ रही हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कुछ और खुलासे किए हैं, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए है।