भारत में रहकर इस नेता ने चीन को बताया सुपर पॉवर , कहा भारत…देशद्रोही

इसके अलावा दिल्ली विधानसभा चुनाव पर अपनी बात रखते हुए रविकिशन ने कहा की, हमारा वनवास खत्‍म हो रहा है और बीजेपी यहां पर सरकार बनाने जा रही है।

 

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा की, जनता के पैसे से होर्डिंग लगा दो। आपने ( केजरीवाल ) साढ़े चार साल में कोई काम नहीं किया और आखिरी समय में लॉलीपोप पकड़ा दो।

गोरखपुर के भाजपा सांसद ने कहा की, चीन और अमेरिका इसीलिए सुपर पावर हैं कि वहां के लोगों में देशप्रेम है और भारत इसलिए सुपर पावर नहीं बन पा रहा है, इसका कारण यह है की यहाँ के कुछ लोग देशद्रोही हैं।

इसके अलावा कांग्रेस पर निशांना साधते हुए रविकिशन ने कहा की, कांग्रेस देश की जनता का पैसा लूट कर खा गए। अब देश की जनता को उसका पैसा मिल रहा है। पहली बार भारत माता के नारे पर देश एक साथ खड़ा होता है।

भोजपुरी स्टार और भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा है की भारत में कुछ देशद्रोही हैं। इसलिए भारत चीन, अमेरिका की तरह सुपर पॉवर नहीं बन पा रहा है। यह बातें रविकिशन ने न्यूज़-24 चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कही।