पीएम मोदी के पहुंचने से पहले महोबा में हुआ ये, कई हिरासत में…

पीएम मोदी आज तीन दिवसीय दौरे पर यूपी आ रहे हैं। सबसे पहले उनका महोबा में कार्यक्रम है लेकिन यहां उनके पहुंचने से पहले समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है।

कार्यकर्ताओं ने अर्जुन सहायक परियोजना का सांकेतिक लोकार्पण कर अपना विरोध जताया। सपाइयों ने फीता काटा और जमकर नारेबाजी की। सपाइयों का कहना है कि अर्जुन सहायक परियोजना सपा सरकार की परियोजना है जिसका श्रेय भारतीय जनता पार्टी लेना चाहती है।

2009 में शुरू हुई अुर्जन सहायक परियोजना का शुक्रवार को पीएम लोकार्पण करने पहुंच रहे हैं। पीएम के कार्यक्रम के पहले सपा नेता पुष्पेन्द्र यादव ने जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव सहित भागीरथ यादव ने दर्जन भर सपाइयों के साथ चरखारी कोतवाली क्षेत्र के अकठौहां गांव के पास पहुंचकर परियोजना का सांकेतिक लोकार्पण करने के लिए फीता काटकर विरोध प्रदर्शन किया है। सपाइयों का कहना है कि भाजपा सरकार सपा सरकार के कामों को खुद का बता रही है। सपाईयों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाकर सांकेतिक लोकार्पण किया है।

अर्जुन सहायक परियोजना के लोकार्पण को लेकर सपाइयों के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस के द्वारा रात में कई सपाइयों को हिरासत में लिया गया। पुलिस सपाईयों की गतिविधयों पर पैनी नजर बनाकर रखे हुए थी। मगर पुलिस को चकमा देकर सपाई अर्जुन सहायक परियोजना का सांकेतिक लोकार्पण करने में सफल हो गए हैं।