मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सऊदी अरब का यह गिरोह हुआ …

रियाद पुलिस के प्रवक्ता मेजर Khaled Al Kreidis ने बताया की, राजधानी रियाद से 8 लोगों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह को मनी लॉन्ड्रिंग (अवैध तरीके से पैसे भेजने) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया की, इस गिरोह ने अब तक करीब 500 मिलियन से अधिक रियाल अवैध रूप से ट्रांसफर किया है।

उन्होंने बताया की “मनी ट्रांसफर के अवैध संचालन के बारे में सूचना मिलने के बाद, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन एंड पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने आपराधिक जांच की, जिसके बाद से 500 मिलियन से अधिक रियाल ट्रांसफर करने वाले इस गिरोह की गिरफ्तारी हो सकी है।”

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक गिरोह को मनी लॉन्ड्रिंग (अवैध तरीके से पैसे भेजने) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरोह में करीब 8 लोग शामिल थे। इस 8 लोगों के गिरोह में 3 सऊदी अरब के नागरिक और 5 सूडानी नागरिक शामिल थे। इस गिरोह ने अब तक अवैध रूप से करीब 500 मिलियन से अधिक रियाल ट्रांसफर किया है।

मेजर Khaled Al Kreidis ने बताया की, सऊदी संदिग्धों ने सूडानी नागरिकों को इस काम में मदद की, जिससे उन्हें विदेशी खातों में धन भेजने में मदद मिली। उन्होंने बताया की इस काम के लिए गिरोह ने सऊदी अरब नागरिकों के नाम पर रजिस्टर्ड खतों का उपयोग किया। फिलहाल गिरोह के सभी संदिग्धों को गिरफ्तार कर रियाद में सरकारी अभियोजक कार्यालय में भेज दिया गया है। गिरफ्तारी के समय उनके पास 2 मिलियन रियाल भी जब्त किये गए हैं।